रायगढ़

अंडर 19 का ट्रायल संपन्न..।15 खिलाडिय़ों का चयन,स्टेट ट्रायल के लिए जाएगी टीम…।।

सिंहघोष/रायगढ़/14.7.21- छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के आदेश पर जिला क्रिकेट संघ द्वारा अंडर 19 का ट्रायल बुधवार को लिया गया। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि चयनकर्ता पंकज बोहिदार, महेन्द्र साव की उपस्थिति में 100 से अधिक खिलाडिय़ों ने संस्कार पब्लिक स्कूल कैम्पस में स्थित सीमेंट पिच पर ट्रायल लिया गया। जिसमें बल्लेबाजी एवं गेंदबाजी के आधार पर खिलाडिय़ों का खेल परीक्षण किया गया। स्टेट टीम के ट्रायल हेतु 15 खिलाड़ी अंतिम रूप से चुने गए तथा 5 खिलाड़ी स्टेंड बॉय के रूप में चयनित किए गए। चयनित टीम इस प्रकार है:- डीकेस साव, अविनाश चौहान, आसीफ खान, अभिषेक शेट्ठी, कपिल झा, मोहसीन अहमद, अंबूज मिश्रा, आलोक कुमार, तुषार शर्मा, हासिम कुरैशी, भावेश पटेल, कृष मैत्री, स्वराज शर्मा, देवेन्द्र भोजवानी एवं प्रवीण भारती अंतिम 15 में शामिल हैं। इनमे से किसी को किसी कारण से टीम से हटना पड़ता है तो स्टेंड बॉय के रूप में 5 खिलाड़ी सुरक्षित रखे गए है। जो इस प्रकार है:- अनुग्रह नारायण सिंह, अमन यादव, दिव्यांश पाण्डेय, अविनाश पासवान एवं चंदन यादव शामिल हैं। सभी चयनित खिलाडिय़ों को संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने बधाई देते हुए शुभकामनाए दी है। ट्रायल के दौरान उपस्थित गणमान्य लोगों में रणजी खिलाड़ी रवि सिंह, वरिष्ठ खिलाड़ी अमित कुंवर, राजा गोरख, निलेश तिवारी, राहुल सोनी, साकेत पाण्डेय, अम्पायर विशाल सिंघानिया, महेश वर्मा, सचिन चौहान, सूरज आचार्या आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। खिलाडिय़ों को ट्रायल हेतु बिलासपुर जाना होगा। जिसकी सूचना पृथक से दी जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button