Uncategorised

मरहीमाता दर्शन से लौटते समय हादसा: तेज बहाव में बहे 6 लोग, 3 बच्चों की मौत, एक लापता

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बलौदाबाजार। जिले के बिटकुली निवासी ध्रुव परिवार सोमवार को मरहीमाता मंदिर दर्शन करने गया था। दर्शन और भोजन के बाद जब परिवार लौट रहा था, तभी मंदिर के पास स्थित नाले पर बने पुल से पानी बह रहा था। खतरा देखते हुए बस चालक ने यात्रियों को बस से उतारकर पैदल पुलिया पार करने की सलाह दी। इसी दौरान अचानक छह लोग तेज बहाव में बह गए।

परिवार के सदस्यों ने कोशिश कर दो लोगों को बचा लिया, लेकिन तीन बच्चों की मौत हो गई और एक व्यक्ति अब भी लापता है। मृतकों में मितांश ध्रुव (5 वर्ष, बिटकुली), गौरी ध्रुव (13 वर्ष, बिटकुली) और मुस्कान ध्रुव (12 वर्ष, परसदा बिलासपुर) शामिल हैं। वहीं बलराम ध्रुव (45 वर्ष, परसदा बिलासपुर) का पता नहीं चल सका है।

जंगल में हुई भारी बारिश के चलते नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया और पुल के ऊपर से पानी बहने लगा। इसी कारण हादसा हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। DSP नूपुर उपाध्याय ने बताया कि लापता व्यक्ति की तलाश जारी है और मौके पर बचाव कार्य लगातार चल रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button