लेमरू हाथी रिजर्व अडानी को दिए जाने के खिलाफ जनता जोगी करेगी उग्र-प्रदर्शन…। जिला अध्यक्ष आशीष उपाध्याय ने पत्र लिखकर अदानी के पुतला दहन की मांगी अनुमति…।।

सिंहघोष/रायगढ़-16.7.21-राज्य में पर्यावरण और आम जनों के हित से जुड़े मुद्दों को लेकर मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा से कही ज्यादा मुखर रहने वाली जनता जोगी कांग्रेस पार्टी ने राज्य के सबसे बड़े हाथी कॉरिडोर(एलिफेंट रिजर्व)लेमरू को बचाने के लिए खुलकर सामने आ गई है।

इस क्रम में जनता जोगी पार्टी की रायगढ़ इकाई ने प्रदेश कमेटी के निर्देश पर आगामी 19 जुलाई 2021 को जिला मुख्यालय के शहीद हेमू कलानी चौक पर विवादित उद्योगपति अदानी का पुतला दहन करने जा रही है। इस विषय पर जिला इकाई रायगढ़ के अध्यक्ष आशीष उपाध्याय ने अनुविभागीय दण्डाधिकारी और थाना प्रभारी चक्रधरनगर को पृथक-पृथक पत्र लिखकर अनुमति मांगी है।।
वही उद्योगपति अदानी का पुतला दहन कर विरोध करने वाली जनता कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने व्यक्तिगत लाभ के लिए राज्य का सबसे बड़ा एलिफेंट रिजर्व (जो भारत के दस सबसे घने वन क्षेत्रों में से एक है)का करीब 4 हजार 450 वर्ग किमी का क्षेत्र अपने व्यापारिक महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति हेतु देश के सबसे विवादित उद्योगपति अदानी को बेच दिया है।। राज्य सरकार के इस फैसले के विरुद्ध जनता जोगी काँग्रेस पूरे प्रदेश भर में खुला विरोध करेगी।।
19 जुलाई 2021 को अडानी का पुतला दहन कार्यक्रम लेमरू रिजर्व को बचाने के लिहाज से पहला बड़ा और सार्थक विरोध प्रदर्शन होगा। पार्टी हर हाल में लेमरू रिजर्व के प्रभावित ग्रामीणों के साथ खड़ी है।।