रायगढ़

देर रात हुई तेज बारिश की वजह से गिरा पेड़ बड़ा हादसा होते-होते टला..। पेड़ का गिरना बना चर्चा का विषय..। प्राकृतिक घटना या साज़िश…।।

Advertisement

मामले की जांच के लिए कुछ प्रकृति प्रेमी कर सकते है शिकायत…।।

सिंहघोष/रायगढ़-24.7.21-प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के हुई बारिश के कारण हृदय स्थल में स्थित टाउन हॉल के सामने करीब 70 से 80 साल पुराना पीपल का बड़ा पेड़ गिर गया।

वही स्थनीय लोगों का यह भी कहना है कि पेड़ के ठीक पीछे एक बहुमंजिला शॉपिंग मॉल बन रहा है। इस लिहाज से दुकान का फ्रंट बढ़ाने के लिए पेड़ को मॉल के मालिक के द्वारा साजिशन गिराया गया है। तो वही दूसरी तरफ एक पक्ष इस मामले को लेकर जांच की मांग करने की बात भी कर रहे है।चुकी बारिश बीते कल पूरे दिन होती रही फिर हरे भरे इस पेड़ के रात में गिरने की वजह समझ से बाहर है।

वजह चाहे जो भी पर इस विशाल काय पेड़ के गिरने से आसपास कि बहुत सी दुकानों में आंशिक क्षति हुई है। निश्चित तौर पर अगर यह पेड़ दिन में बाजार खुले रहने के समय गिरता तो बड़ी जन धन की हानि हो सकती थी। फिलहाल नगर निगम के कर्मचारी स्थानीय लोगों की मदद से गिरे हुए पेड़ की शाखाएं काट कर अलग कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button