राजपूत करणी सेना संगठन का हुवा विस्तार…।प्रियंका सिंह को महिला जिलाध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी…।।
सिंहघोष/रायगढ़-29.7.21- राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना छत्तीसगढ़ के बढ़ते कदम
प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर के निर्देशानुसार सामाजिक कार्यों में अग्रणी ,जुझारू, सेवाभाव से परिपूर्ण महिला श्रीमती प्रियंका सिंह जी को महिला जिलाध्यक्ष रायगढ़ के पद पर नियुक्त किया है एवं सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहने वाले रणवीर सिंह को रायगढ़ जिला संयोजक एवं मृत्युंजय सिंह को रायगढ़ जिला महामंत्री और विजय सिंह को रायगढ़ नगर उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति दी है।
छत्तीसगढ़ श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना संगठन अध्यक्ष ने कहा है कि आप सभी संगठन के आदर्शों एवं नियमों का पालन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगी । आप के
उज्जवल भविष्य की कामना करते है और समाज और राष्ट्र के लिए बेहतर काम के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामना देते हैं।
श्रीराष्ट्रीय राजपूत करणी सेना रायगढ़ जिला अध्यक्ष,
अरुण सिंह जिला उपाध्यक्ष ने इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए बधाई दी है और संगठन को मजबूत बनाने में सबको एक साथ मिलकर काम करने की बात कही है। राजपूत करणी सेना में पदाधिकारियों की नियुक्ति से जिलेभर के युवा व करणी सेना के सैनिकों में अत्यंत हर्ष व्याप्त है। ओजस्वी युवाओ के संगठन में जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी व उनके सहयोग से समाज कल्याण में करणी सेना नए सोपानों को हासिल करेगी।