Uncategorised

देवरानी-भाभी के बीच अवैध संबंध के शक में विवाद, मारपीट में तीन लोग घायल

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक ने दो महिलाओं के बीच बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। मामला हाथापाई तक जा पहुंचा और बीच-बचाव करने आई मां और बेटे को भी चोटें आईं। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, ग्राम सलखिया निवासी मनमति चौहान (38 वर्ष) रोज़ी-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती है। कई साल पहले उसकी शादी ग्राम केकराझरिया निवासी धोबाराम चौहान से हुई थी, लेकिन करीब एक साल पहले पति की मौत हो चुकी है। मनमति के एक बेटी और 15 वर्षीय बेटे अरुण चौहान हैं।

ग्राम पिपराही की रहने वाली सरस्वती चौहान उसकी देवरानी है। सरस्वती को संदेह था कि उसके पति ओमप्रकाश चौहान और मनमति के बीच अवैध संबंध हैं। इसी शक को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

27 अगस्त को हुआ विवाद

घटना 27 अगस्त की दोपहर की है। सरस्वती चौहान, मनमति के घर पहुंची और अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए उससे झगड़ा करने लगी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सरस्वती ने गाली-गलौज करते हुए मनमति को हाथ-मुक्कों से पीटना शुरू कर दिया।

मनमति की चीख सुनकर उसका बेटा अरुण चौहान और मां बुधवारों बाई बीच-बचाव करने पहुंचे। इस दौरान सरस्वती ने उन दोनों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। घटना में तीनों को आंख, पैर, कमर और कान में चोटें आईं।

शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया अपराध

घटना के बाद गांव वालों ने किसी तरह विवाद शांत कराया। पहले दोनों पक्षों में राजीनामा की कोशिश हुई, लेकिन सहमति नहीं बनने पर मनमति ने लैलूंगा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी सरस्वती चौहान के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS और 351(2)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button