रायगढ़

सरिया के भारतमाता स्कूल में सरिया पुलिस और रक्षा टीम ने आयोजित की जागरूकता कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिता…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

“अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस”से आगे सप्ताह भर जिले में आयोजित किये जावेगे विविध कार्यक्रम…।।

सिंहघोष/रायगढ़-०९.०३.२२-..पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में *”अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” आगे सप्ताह भर मनाया जावेगा। कल दिनांक 08.03.2022 को विश्व महिला दिवस के अवसर पर पुलिस सामुदायिक भवन, रायगढ़ सहित थानाक्षेत्र में महिलाओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी क्रम में आज दिनांक 09 मार्च 2022 को पुलिस महिला रक्षा टीम द्वारा थाना सरिया क्षेत्र अन्तर्गत भारत माता स्कूल में सरिया पुलिस के साथ “अभिव्यक्त जागरूकता कार्यक्रम” आयोजित किया गया । कार्यक्रम में रक्षा टीम प्रभारी टीआई अंजना केरकेट्टा द्वारा बच्चों को गुड-टच और बैड-टच पर विस्तार से जानकारी दिया गया। बालिकाओं को बेबाकी से अपनी बात रखने को कहा गया और किसी भी ऐसी घटनाओं की शिकायत अपने टीचर अथवा पैरेंट्स से करने कहा गया। सरिया थाना प्रभारी उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल द्वारा मौजूद शिक्षक स्टाफ एवं बच्चों को छेड़छाड़, पोक्सो एक्ट, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना, साइबर सुरक्षा एवं घरेलू हिंसा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई और बच्चों को यातायात नियमों को बताया गया कार्यक्रम में छात्राओं और टीचर स्टाफ के साथ म्युजिकल चेयर प्रत्तियोगिता कराया गया। कार्यक्रम में बच्चों को शिक्षा व खेल के प्रति प्रोत्साहित करने पुरस्कृत भी किया गया । रक्षा टीम द्वारा अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी दी गई । टीचर स्टाफ के मोबाइल पर अभिव्यक्ति ऐप इंस्टाल कराकर उसक उपयोग बताये गये एवं पंपलेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में रक्षा टीम की सहायक उप निरीक्षक मंजू मिश्रा, महिला आरक्षक रोजमेरी खेस, इंदु लता एक्का, आराधना आनंद भी उपस्थित थी ।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button