बीते तीन दिनों में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने 34 परिवारों तक पहुंचाया राशन।

सिंहघोष/रायगढ:- लाकडॉउन का दिन बीतने के साँथ ही जरूरतमंद लोगों की समश्याएँ भी बढ़ने लगी है।। खास कर बाहरी राज्यों और शहरों से आए दिहाड़ी मजदूर परिवारों की हालत अब ज्यादा बिगड़ने लगी है।।
यद्यपि शहर में जरूरतमन्दों को राशन और सहायता समाग्री पहुंचाने के लिए अब कई सामाजिक संगठन,जिला प्रशासन,जनप्रतिनिधि,नगर-सरकार और पुलिस विभाग भी सामने आ चुके है।। फिर भी बहुत से लोग अब भी राशन और पैसों की कमी के चलते परेशान दिख रहे हैं।।
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की रायगढ़ इकाई से जुड़े प्रेस वालेंटियरों ने वार्ड क्रमांक 38 आदर्श नगर के ऐसे ही 12 जरूरतमंद परिवारों को जो 20 से 25 दिन पहले सारंगढ़,सरसिवां,झारसुगड़ा और सम्बलपुर से यहां रोजी मजदूरी करने आये थे,उन्हें दिनांक 8 अप्रैल 2020 को राशन सामग्री पहुंचाई। जहां यह भी पाया कि स्थानीय पार्षद ने स्थानीय जरूरतमंद निवासियों तक शासन से मिल रहे राशन का आबंटन सही ढंग से नही किया है करीब 18 परिवार के लोग बमुश्किल दिन गुजार रहे हैं।। इन परिवार वालो की सूची स्थानीय वार्ड पार्षद को हमने भेज दी है।।
वहीं 9 अप्रैल 2020 को चांदनी चौक और पाइप फेक्ट्री मौदहापारा के चार जरूरतमन्द परिवारों को राशन पहुंचाया।।
इस क्रम वालेंटियर साथी राजेद्र निषाद को fci गोदाम के पास कबीर चौक मिशन हॉस्पिटल के पास बन रहे बहुमंजिला अस्पताल में फंसे 18 मजदूर परिवारों का फोन आया कि उनके पास राशन खत्म हो चुका है।। उनके साँथ छोटे बच्चे भी है उन्हें तत्काल राशन पहुंचाना अनिवार्य हो गया है। उनका ठेकेदार उन्हें किसी भी प्रकार की सहायता नही पहुंचा रहा है।। इधर दोपहर तक मौदहापारा पटेल कालोनी के दो जरूरतमंद परिवारों का फोन आ गया कि वे लोग भी बिना राशन के दो दिन मांग-मांग कर गुजार चुके है। उनको भी राशन की आवश्यकता है।। इधर दोपहर 2 बजे तक मौदहापारा पटेल कालोनी में दोनो परिवारों को राशन दे कर हम पत्रकार कबीर चौक पहुंच गए।। जहां राशन के आभाव में परेशान मजदूर परिवारों से रूबरू होकर उनका न केवल हाल जाना,बल्कि उनके ठेकेदार संजय शर्मा को फोन लगाकर जल्दी उन मजदूरों को राशन उपलब्ध करवाने की बात कही।। उसने भी अपनी गलती मानी और दो दिन के भीतर सभी मजदूरों को राशन और आवश्यक खर्च के पैसे देना स्वीकारा।। इसके पश्चात अपने पास रखे राशन सामग्रियों को वहां उपस्थित जरूरतमंद मजदूरों में बांट दिया।। राशन वितरण के समय हमने सोशल डिस्टेंसिंग के अलावा मजदूर परिवारों को कोरोना संक्रमण से बचाव के तरीकों की जानकारी भी दी।। उनका हाँथ सेनेटाइजर से साफ करवाए,इस तरह घण्टे दो घण्टे में नियमित हाँथ साबुन से धोते रहने को कहा।।
तीन दिनों के इस सहयोग कार्य मे नितिन सिन्हा के साँथ,नवरतन शर्मा जिलाध्यक्ष,राजेद्र निषाद,अजय अग्रवाल,सौरभ अग्रवाल प्रदेश सहसचिव,संदीप ननकानी,हेमसागर यादव उपस्थित रहे। इसके अलावा समाज सेवी रमेश भोजवानी का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा।।