नासा टेक्नोलॉजी से बन रही शहर की सड़क

सिंहघोष/रायगढ़-30.08.24- आज शहर सड़कों का खस्ता हाल देख,शहर खून कर आंसू से रो रहा है इसको देखते हुए नगर निगम p.w.d विभाग नासा के वैज्ञानिकों से सलाह लेकर शहर की सड़कों को दुरुस्त,तंदुरुस्त व मजबूत बनाने में लगा है जिस जगह पर 8 इंच 10 इंच के गड्ढे हैं उनमें इस टेक्नोलॉजी द्वारा एंटी क्लॉक टाइल्स या फिर पार्किंग टाइल्स में कह सकते हैं डालकर उसे रिपेयर कर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं तो भैया क्या इसके ऊपर वाहन चलने से फिसलने,गिरने,चोट लगने का खतरा नहीं होगा.?
टेक्नोलॉजी लाने व इस सोच को बारंबार प्रणाम। हम अल्पज्ञानियों के लिए यह एक नजीर है की रायगढ़ भी टेक्नोलॉजी के मामले में कहीं पीछे नहीं है हमारे अधिकारियों को पता है की कैसे पैसा बचाया जाए कैसे थूक पॉलिश की जाए और कैसे जनता के पैसे को दुरुपयोग किया जाए जो गिरेगा वह हॉस्पिटल जाएगा अस्पताल में रोजगार,गाड़ियों में टूट फूट होती है तो मैकेनिक को रोजगार, सड़क अगर फिर टूटती है फिर से निगम को रोजगार। ये रायगढ़ है भैया जहां चेंबर में कुर्सी तोड़ने वाले जो कर दे वो कम है।












