Uncategorised

छह माह से फरार हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर ने पुरानी बस्ती थाने में किया सरेंडर

Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर 6 महीने से फरार चल रहा था, जिसने आखिरकार आज पुरानी बस्ती थाने में सरेंडर कर दिया है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने रोहित तोमर की गिरफ्तारी पर रोक लगाई है जिसके चलते रोहित ने आज पुरानी बस्ती थाना पहुंच अपना बयान दर्ज कराया है।

रोहित तोमर के खिलाफ पिछले साल तेलीबांधा, पुरानी बस्ती सहित राजधानी के विभिन्न थानों में 16 से ज़्यादा मामले दर्ज हैं। इनमें चाकूबाजी, मारपीट, हत्या का प्रयास, धमकी, धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग जैसे अपराध शामिल हैं। इन मामलों में रोहित के बड़े भाई रूबी उर्फ वीरेंद्र तोमर को बीते साल 8 नवंबर को ग्वालियर से गिरफ्तार किया था।

लेकिन रोहित को पकड़ने में अब तक रायपुर पुलिस नाकाम रही थी। इस बीच रोहित तोमर ने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया, जहां से उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए विद्वान न्यायधीश ने पुलिस कार्रवाई में सहयोग करने को कहा, जिसके बाद आज वे पुरानी बस्ती थाना में पूछताछ के लिए पेश हुए हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button