Uncategorised

रायगढ़ के फ्रेंड्स कॉलोनी में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, सूने मकान से लाखों का माल पार

Advertisement
Advertisement

रायगढ़। रायगढ़ के फ्रेंड्स कॉलोनी में आज दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात से हड़कंप मच गया है। चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया है।

घटना मकान नंबर 19 की है, जिसके मालिक आलोक अग्रवाल फिलहाल शहर से बाहर हैं। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घर में प्रवेश किया और नगदी समेत सोने-चांदी के जेवरात समेट लिए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुँच गई है।

हालांकि, चोरी हुए सामान और नगदी की सटीक कीमत का पता आलोक अग्रवाल के लौटने के बाद ही चल पाएगा, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि नुकसान लाखों में है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button