छत्तीसगढ़

विधानसभा में फिर गरजे प्रकाश नायक…।उद्योगो द्धारा फ्लाई ऐश के अवैध परिवहन और डंपिंग का उठाया मुद्दा…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/20.07.22. विधायक प्रकाश नायक हमेशा ही अपने क्षेत्र की स्मश्याओ को लेकर संवेदनशील रहते हैं और विधानसभा के सभी सत्रों में पुरजोर तरीके से मुद्दो को उठाते है जिससे उद्योगों पर कार्यवाही होती रही है। आज विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन विधायक ने फ्लाई ऐश के अवैध डंपिंग को लेकर सवाल उठाए है विधायक ने वन मंत्री से पूछा कि कई उद्योगाें द्धारा जितनी फ्लाई ऐश डंपिंग की अनुमति ली गई उससे ज्यादा मात्रा में फ्लाई ऐश का परिवहन किया गया। इन उद्योगाें और उनके ट्रांसपोर्टरों द्वारा अवैध स्थानों में नियम विरुद्ध फ्लाई ऐश का डंपिंग किया गया है। कृषि भूमि पर फ्लाई ऐश गिराने से उस भूमि उर्वरक क्षमता कम होती है और भूमि कृषि योग्य नहीं रह जाता। इस प्रकार फ्लाई ऐश की अवैध डंपिंग पर तत्काल रोक नही लगाया जाय तो आने वाले समय में कृषि उत्पादन में गिरावट आ सकती है, कई स्थानों में सड़क किनारे फ्लाई ऐश की अवैध डंपिंग की जाती है जिससे प्रदूषण बढ़ने का खतरा पैदा होता है। नदी नालों के पास भी उद्योगाें द्धारा फ्लाई ऐश डाल दिया जा रहा है जिससे जल प्रदूषण बड़ने से समस्या पैदा हो सकती है, रायगढ़ जिले को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए ऐसे उद्योगों पर लगाम लगाना जरूरी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button