Uncategorised
रायगढ़ में यात्री बस की ठोकर से बाईक सवार की मौत, महिला गंभीर घायल

रायगढ़। रविवार शाम 6 बजे के करीब वासुदेव बस (सीजी 13 बीबी 8087) के चालक की लापरवाही से एक दर्दनाक हादसा हुआ। मिरीगुड़ा गांव के पास धरमजयगढ़-कापू मार्ग पर तेज गति से आ रही बस ने सामने से आ रहे बाईक सवार एक पुरुष और महिला को टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना में बाईक सवार पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, महिला गंभीर रूप से घायल हुई और उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद भी महिला की स्थिति में सुधार नहीं होने पर उसे उच्च चिकित्सा सुविधा वाले अस्पताल में रिफर किया गया।
जानकारी के अनुसार, बस केबड़ाबाड़ी बस स्टैंड से करीब 40 यात्रियों को लेकर अंबिकापुर जा रही थी। मृतक और घायल महिला पति-पत्नी बताए जा रहे हैं, जो कापू के निवासी हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।












