रायगढ़

कल एसपी ऑफिस रायगढ़ आम लोंगो के लिए रहेगा बंद।एसपी ऑफिस व थाना घरघोड़ा को किया जा रहा है सैनेटाइज,पुलिस अधीक्षक ने सभी स्टाफ को जांच कराने का दिये निर्देश…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़- एसपी कार्यालय एवं थाना घरघोड़ा में कार्यरत कुल 5 जवानों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा एसपी कार्यालय एवं थाना घरघोड़ा को सेनेटाईज कराने का निर्देश दिये साथ ही उनके द्वारा एसपी कार्यालय एवं थाना घरघोड़ा के सभी स्टाफ का कोरोना टेस्ट करने का निर्देश दिया है। निर्देश के बाद एसपी कार्यालय एवं थाना घरघोड़ा को सैनेसाईज किया जा रहा है, दोनों जगहों पर कार्यरत स्टाफ का कल कोरोना टेस्ट कराया जावेगा। इसके पहले भी एसपी कार्यालय एवं थाना स्टाफ का कोरोना टेस्ट कराया जा चुका है। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यालय एवं आफिस में सीमित बल के साथ कार्य संचालन का निर्देश दिया गया है।

वंही आम लोंगो के लिए एक दिन कार्यालय बंद रखने आदेशित किया गया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button