Uncategorised

आज का राशिफल : मेष से मीन तक जानें किसे बरतनी है सावधानी, किसे मिलेगी राहत

Advertisement

मेष राशि- महत्वपूर्ण निर्णय अभी थोड़ा रोक दें। खासकर आर्थिक मामलों में कोई महत्वपूर्ण न लें। यात्रा में कष्ट संभव है। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। समाचार के माध्यम से कोई थोड़ा सा असमंजस वाली स्थिति का समाचार मिल सकता है। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। व्यापार आपका लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोर्ट कचहरी से बचें। और व्यापार में अभी कोई नई शुरुआत ना करें। बाकी प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- धर्म, कर्म में अतिवादी ना बनें। भाग्य पर भरोसा करके कोई भी कार्य इस समय नहीं कर सकते हैं। यात्रा अभी स्थगित रखें। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कर्क राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। वाहन धीरे चलाएं। कोई रिस्क ना लें, स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार लगभग अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी नहीं है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार मध्यम रहेगा। सूर्य को जल देना और काली वस्तु का दान करना अच्छा होगा।

कन्या राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। पैरों में चोट-चपेट लग सकता है। बाकी प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार लगभग ठीक है। नीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू तू मैं मैं से बचें। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक के रखें। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि- भूमि भवन वाहन की खरीदारी परेशानी में दिख रही है। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य भी प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान व्यापार अच्छा है। काली वस्तु का दान करें।

धनु राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। पराक्रम प्रभावित दिख रहा है। नाक, कान, गला, स्वास्थ्य और व्यापार में थोड़ा सा ऊपर नीचे चलेगा। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- धन हानि के संकेत हैं। इसलिए निवेश मत करिए। गंदी भाषा के प्रयोग से बचिए। स्वास्थ्य भी प्रभावित है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि- घबराहट बेचैनी बनी रहेगी। नकारात्मक उर्जा का संचार होगा, मानसिक तौर पर। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार लगभग अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचें। थोड़ी दूरी बनी रहेगी शुभता में और सिर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। पार्टनरशिप में प्रॉब्लम। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। बहुत बचके पार करें। काली वस्तु का दान करें। शिवजी का जलाभिषेक करें, शुभ होगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button