Uncategorised
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी: रायपुर और भोपाल में फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न

रायपुर/भोपाल। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश समेत पूरे देश में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। दोनों राज्यों में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
रायपुर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में मंगलवार को फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल आयोजित हुई। इस मौके पर होने वाले मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ध्वजारोहण करेंगे। कार्यक्रम में अश्व दल, बैगपाइपर बैंड, एनसीसी कैडेट्स और सुरक्षा बलों की कुल 17 टुकड़ियां भव्य परेड में हिस्सा लेंगी।
वहीं, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में भी स्वतंत्रता दिवस से पहले फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न हुई। इस दौरान डीजीपी कैलाश मकवाना ने तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।












