Uncategorised

UIDAI ने लॉन्च किया आधार शुभंकर ‘उदय’, नागरिकों के लिए सेवाएं होंगी और अधिक सरल

Advertisement

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार शुभंकर ‘उदय’ लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य आधार सेवाओं को आम नागरिकों के लिए सरल और अधिक जन-अनुकूल बनाना है।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार शुभंकर ‘उदय’ लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य आधार सेवाओं को आम नागरिकों के लिए सरल और अधिक जन-अनुकूल बनाना है। साथ ही यह मैस्कॉट आधार से जुड़ी जानकारी, अपडेट, प्रमाणीकरण, ऑफलाइन सत्यापन और जिम्मेदार उपयोग जैसे विषयों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने में मदद करेगा।

इस मैस्कॉट का चयन MyGov प्लेटफॉर्म पर आयोजित राष्ट्रीय डिजाइन और नामकरण प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया, जिसमें देशभर से 875 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं।

केरल के त्रिशूर निवासी अरुण गोकुल ने डिजाइन प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया, जबकि नामकरण प्रतियोगिता में भोपाल की रिया जैन विजेता रहीं। UIDAI के चेयरमैन नीलकंठ मिश्रा ने तिरुवनंतपुरम में आयोजित कार्यक्रम में मैस्कॉट का अनावरण किया और विजेताओं को सम्मानित किया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button