रायगढ़

युवा नेता गौतम अग्रवाल के नेतृत्व में हर घर तिरंगा लगाने किया गया जागरूक…।

“हर घर तिरंगा”भारी वर्षा के बीच मल्दा में निकाली गई जागरूकता रैली…।।

सिंहघोष/रायगढ़.13.08.22.कोड़ातराई आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु कोड़ातराई मंडल के ग्राम मल्दा में तिरंगा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमे सक्रिय युवा नेता गौतम अग्रवाल, पूर्व जिला महामंत्री गुरविंदर सिंह घई, पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अफरोज डायमंड, वरिष्ठ युवा नेता आकाश गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य खेमराज नायक, पुसौर ग़द्दावर नेता पूर्व विधायक प्रतिनिधि जगन्नाथ प्रधान, जिला किसान मोर्चा महामंत्री गौरांग साव, पूर्व मंडल महामंत्री द्वय संजय सिंह, ललित गुप्ता, जिला किसान मोर्चा मंत्री घनश्याम पटेल, मंडल उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर पंडा, भाजयुमो अध्यक्ष उजागर चौहान के गौरवमयी उपस्थिति में तिरंगा जागरूकता रैली निकाली गई।

सक्रिय युवा नेता गौतम अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से हर वर्ग को जोड़ने की तैयारी ग्राम मल्दा में किया गया है। जहां प्रत्येक घर – घर जाकर लोगों को बताया जा रहा है कि आजादी का अमृत महोत्सव को बढ़ी धूमधाम व उल्लास के साथ हर घर मे तिरंगा लगाकर मनाने की आग्रह कर रहे है।

भाजपा कार्यकर्ता बोधराम साव के घर मे फहराया गया तिरंगा झंडा

ग्राम मल्दा के वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बोधराम साव के घर के ऊपर छत में तिरंगा झंडा फहराया गया। हर घर आगामी दो दिनों में झंडा फहराकर देशभक्ति व एकता का संदेश दिया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत वातावरण निर्माण और सभी वर्गों की सहभागिता ली गई। हर घर तिरंगा अभियान भारत सरकार द्वारा शुरू की गई आजादी का अमृत महोत्सव पहल का एक हिस्सा है, जो लोगों को तिरंगा घर लाने और भारत की आजादी के 75 वें वर्ष का जश्न मनाने के लिए इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करता है।

जनप्रतिनिधियों ने भी उत्साह के साथ जागरूकता रैली में हुए शामिल

जिला पंचायत सदस्य खेमराज नायक व जनपद सदस्य अशोक गुप्ता व जनपद सदस्य गौरांग साव ने मल्दा में आयोजित हर घर तिरंगा अभियान जागरूकता रैली में बढ़ी उत्साह के साथ शामिल हुआ। जनप्रतिनिधियों ने संदेश दिया कि राष्ट्रीय ध्वज के साथ नागरिकों का संबंध हमेशा औपचारिक और विशुद्ध रूप से संस्थागत रहा है। यह अभियान इसे नागरिक के लिए और अधिक व्यक्तिगत बनाने का प्रयास करता है और राष्ट्र निर्माण के प्रति नागरिकों की प्रतिबद्धता के महत्व पर भी जोर देता है। पीएम मोदी ने सभी नागरिकों से अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आग्रह करते हुए इस पहल को गति दी है। इस पहल के पीछे सामान्य विचार भारत के राष्ट्रीय ध्वज के बारे में नागरिकों के बीच जागरूकता को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय ध्वज के साथ व्यक्तिगत संबंध बनाकर लोगों के दिलों में देशभक्ति का आह्वान किया है।

इनकी रही उपस्थिति

गोपाल साव, मुक्तेश्वर पंडा, विजय पंडा, अशोक गुप्ता, पुनीलाल यादव, महेश गुप्ता,अविनाश गुप्ता, मोहनलाल साव, दुखनाशन गुप्ता, नकुल गुप्ता, बोधराम साव, शोभाराम, रूपेश पंडा, श्याम सुंदर पटेल, बेलाल साव, उत्तम पटेल, विनोद, गुनमणी यादव, उजागर चौहान, राजू गुप्ता, शोभा साव, नरेन्द्र सिंह, विनोद महंत, इंद्रा साव, संकीर्तन चौहान, बिरजू महंत, कुंवरमणि चौहान, गणेश साव, जितेन्द्र महंत, हेमंत गुप्ता, झसकेतन निषाद, समारू निषाद, कुंदरू साव, मुकेश गुप्ता, साहिल सिदार, विनोद निषाद, समीर सिदार, लक्ष्मीचंद्र साव, कुश सिदार, प्रेमलाल चौहान, लिंगराज विशि, मोहन साव, एकादशियां गुप्ता, जैजैराम गुप्ता, फूलचंद बेहरा, पंचराम साव, राजेश साव, भुवनेश्वर साव, बाबु साव, सन्यासी गुप्ता, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button