Uncategorised

उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज रायगढ़ प्रवास पर, करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

Advertisement


रायगढ़। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज 6 अक्टूबर को रायगढ़ जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान वे जिले में कई विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार, उप मुख्यमंत्री साव दोपहर 12 बजे रायगढ़ नगर निगम ऑडिटोरियम (पंजरी प्लांट) पहुंचेंगे, जहां वे विभिन्न निर्माण कार्यों का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 2:30 बजे नगर पंचायत पुसौर पहुंचेंगे और यहां भी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

इसके पश्चात उप मुख्यमंत्री साव दोपहर 3:20 बजे पुसौर से नगर पंचायत सरिया (जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़) के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे अपने अगले कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

प्रशासनिक अधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस विभाग ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button