Uncategorised

कबीर जयंती पर रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर रोक, 29 जून को दुकानें रहेंगी बंद

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। कबीर जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर में 29 जून को मांस-मटन की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। Raipur Municipal Corporation नगर निगम ने आदेश जारी करते हुए शहर की सभी मांस-मटन दुकानों और बूचड़खानों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

नगर निगम ने जारी किया आदेश

यह निर्णय राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशों के तहत लिया गया है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कबीर जयंती के दिन निगम क्षेत्र में कहीं भी मांस-मटन की बिक्री नहीं की जा सकेगी।

होटल और अन्य प्रतिष्ठानों पर भी लागू होगा प्रतिबंध

नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह प्रतिबंध केवल दुकानों और बूचड़खानों तक सीमित नहीं रहेगा। शहर के होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी मांस-मटन परोसने या बेचने की अनुमति नहीं होगी।

उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

निगम प्रशासन ने चेतावनी दी है कि प्रतिबंध के बावजूद यदि कोई बिक्री करते पाया गया तो उसका सामान मौके पर जब्त किया जाएगा और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जोन स्तर पर स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक निगरानी कर आदेश के पालन को सुनिश्चित करेंगे।

विशेष निगरानी अभियान चलेगा

अधिकारियों ने बताया कि कबीर जयंती के दिन शहरभर में विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। नगर निगम ने सभी कारोबारियों से आदेश का पालन करने और सहयोग करने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button