Uncategorised

भखारा लूटकांड : चाकू की नोक पर ₹78,500 की लूट, नाबालिग सहित 4 आरोपी कुछ घंटों में गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भखारा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में चाकू की नोक पर लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू, लूटी गई नगदी, मोबाइल फोन तथा घटना में इस्तेमाल किया गया तूफान वाहन बरामद कर जब्त कर लिया है।

रास्ता रोककर की मारपीट और लूट

थाना प्रभारी तामेश्वर सिंह नेताम के अनुसार, 6 जुलाई की रात करीब 10 बजे बगोली निवासी मनीष सोनवानी अपने पिता के साथ छोटा हाथी वाहन में मवेशी लेकर ग्राम रिवांगहन जा रहे थे। ग्राम दर्री और रिवांगहन के बीच झुरमुट के पास पहले से घात लगाए बैठे तूफान वाहन सवार आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया।

आरोपियों ने मवेशी ले जाने की बात पूछते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और हाथ-मुक्कों व लातों से मारपीट की। इसके बाद चाकू की नोक पर पीड़ित से ₹50 हजार नकद लूट लिए तथा ₹28,500 क्यूआर कोड के माध्यम से आरोपी के खाते में ट्रांसफर करा लिए।

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी

पीड़ित द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला किया और मनीष सोनवानी की गर्दन पर चाकू अड़ाकर जान से मारने की धमकी दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

कुछ ही घंटों में चारों आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही भखारा पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में नागेंद्र साहू (19 वर्ष) एवं एक अपचारी बालक निवासी ग्राम भेंडरवानी तथा नीरज ध्रुवंशी (23 वर्ष) एवं विनय ध्रुवंशी (24 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम कसही शामिल हैं।

चाकू, मोबाइल, नगदी और वाहन जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू, लूटी गई नगदी, मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त तूफान वाहन जब्त कर लिया है।

बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भखारा में अपराध क्रमांक 77/2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309(6), 311 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button