छत्तीसगढ़देश विदेश

Kulgam Terror Attack : कश्मीर में आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत, सीएम साय ने जताया दुख

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित कुलगाम जिले के केल्लाम इलाके में आतंकियों ने शुक्रवार 31 जुलाई की शाम प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाकर कायराना हमला किया। इस हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 24 वर्षीय दीपक रात्रे और 28 वर्षीय भूपेंद्र कुमार के रूप में हुई है।

फायरिंग में दो मजदूर हुए घायल, इलाज के दौरान मौत

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे केल्लाम क्षेत्र में अचानक गोलीबारी की आवाज सुनाई दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आतंकियों ने 3 से 4 राउंड फायरिंग की।

हमले में घायल दोनों श्रमिकों को स्थानीय लोगों और सुरक्षा बलों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने दीपक रात्रे को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल भूपेंद्र कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर शुरू किया सर्च ऑपरेशन

घटना के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। आतंकियों की तलाश के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई हैं।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की हमले की निंदा

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने डीजीपी और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों से घटना की जानकारी ली तथा दोषियों के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया शोक

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों के संपर्क में रहने और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

टीआरएफ ने जिम्मेदारी लेने का किया दावा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों की ओर से इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button