रायगढ़

Kharsia Fire News : झीटीपाली में सड़क किनारे खड़े दो ट्रेलरों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़/खरसिया। रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र से आगजनी की एक बड़ी घटना सामने आई है। भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम झीटीपाली में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात सड़क किनारे खड़े दो ट्रेलरों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों ट्रेलरों के केबिन पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

सुबह लोगों को लगी घटना की जानकारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम झीटीपाली के पटेल पारा में एक घर के सामने सड़क किनारे खेत के पास दोनों ट्रेलर खड़े थे। देर रात अचानक उनमें आग लग गई। घटना रात में होने के कारण किसी को इसकी भनक नहीं लगी। सुबह ग्रामीणों ने जले हुए ट्रेलरों को देखा, तब घटना की जानकारी सामने आई।

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है।

जांच में जुटा प्रशासन

घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग और पुलिस मामले की जांच में जुट गए हैं। आग किन परिस्थितियों में लगी, इसका पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। आगजनी के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button