Uncategorised

जमीन विवाद : 10 लाख की कार लूटकर फरार आरोपी गिरफ्तार, घरघोड़ा पुलिस ने किया बरामद

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमीन के लेन-देन का विवाद पहुंचा लूट तक
रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में जमीन के सौदे और रुपए के लेन-देन का विवाद लूट की घटना में बदल गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर करीब 10 लाख रुपये कीमत की मारुति एक्सएल-6 कार बरामद कर ली है।

पैतृक जमीन के सौदे से शुरू हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार, ग्राम भेण्ड्रा निवासी 29 वर्षीय गजपति राम राठिया ने वर्ष 2024 में अपनी पैतृक जमीन का सौदा नावापारा निवासी बेलाल अहमद (52) से 7 लाख रुपये में किया था। सौदे के दौरान बेलाल अहमद ने 3.50 लाख रुपये अग्रिम दिए थे। बाद में उसने जमीन खरीदने से इनकार करते हुए अग्रिम राशि वापस मांगी।

कार को लेकर बढ़ा विवाद
शिकायतकर्ता का आरोप है कि परिचय का फायदा उठाकर बेलाल अहमद उसकी मारुति एक्सएल-6 कार अपने पास ले गया और करीब सात महीने तक वापस नहीं की। बाद में जमीन दूसरे व्यक्ति को बेचकर गजपति ने 2.50 लाख रुपये लौटाए, जिसके बाद कार वापस मिली। हालांकि, लेन-देन में शेष राशि को लेकर दोनों के बीच विवाद जारी रहा। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी उस पर 10 लाख रुपये देने का दबाव बनाते हुए धमकी भी देता था।

मारपीट कर कार लेकर फरार होने का आरोप
सोमवार को गजपति अपने साथी रामसाय साव उर्फ विक्की के साथ कारगिल चौक, घरघोड़ा के पास मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान बेलाल अहमद वहां पहुंचा, पैसों को लेकर विवाद करते हुए मारपीट की और जबरन कार की चाबी छीनकर मारुति एक्सएल-6 लेकर फरार हो गया।

लूट का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
शिकायत मिलने के बाद घरघोड़ा पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी बेलाल अहमद को उसके घर से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। उसके कब्जे से करीब 10 लाख रुपये कीमत की मारुति एक्सएल-6 बरामद कर जब्त की गई।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

एसएसपी ने दी अपील
रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि लेन-देन से जुड़े विवादों का समाधान कानून के दायरे में होना चाहिए। हिंसा या जबरन किसी की संपत्ति छीनना गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button