रायगढ़

व्यापम परीक्षाओं की गड़बड़ी को लेकर ओ.पी हुए मुखर…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़-30.06.23– व्यापम परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी को लेकर सत्ता विपक्ष में चल रही बयान बाजी को लेकर एक बार फिर प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने भूपेश सरकार को प्रश्न पत्रों की प्रतिलिपि दिखाते हुए यह सवाल पूछा है कि 13 जून को संपन्न हुई परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को सौपे गए प्रश्न पत्र के चार सेट में सभी प्रश्नों के उत्तर एक ही क्यों है? ओपी चौधरी ने भाजपा कार्यकाल समेत कांग्रेस कार्यकाल के दौरान व्यापम में हुई गड़बड़ियों के सीबीआई जांच की मांग की थी जिस पर भूपेश बघेल ने तथ्य दिए जाने की बात कही थी। ओपी चौधरी ने बताया व्यापम परीक्षाओं के प्रश्न पत्र हेतु कुछ मापदंड निर्धारित किया गए है जिसमे पारदर्शिता हेतु अलग अलग प्रश्न पत्र दिए जाते है जिसमे भिन्न भिन्न प्रश्नों के अलावा उनके क्रम में भी भिन्नता होनी चाहिए लेकिन 13 जून को संपन्न हुई परीक्षा के दौरान A,B,C,D सभी सेट के सभी प्रश्नों का उत्तर एक ही है। सभी सेट के प्रश्नों के क्रम में अंतर नहीं होना संदेहों को जन्म देता है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button