रायगढ़

परसदा-केराझर वाटरफॉल में आम लोगों के प्रवेश पर रोक, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Advertisement

25-30 फीट ऊंचाई से छलांग लगाने का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन सख्त, अगले आदेश तक लागू रहेगा प्रतिबंध

रायगढ़। जिले के चर्चित परसदा-केराझर वाटरफॉल में अब आम लोगों और पर्यटकों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। वाटरफॉल में युवाओं द्वारा करीब 25 से 30 फीट की ऊंचाई से पानी में छलांग लगाने और खतरनाक स्टंट करने की जानकारी सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

हादसों की आशंका को देखते हुए कार्रवाई

जिले के पर्यटन स्थलों पर बढ़ती लापरवाही और संभावित हादसों को देखते हुए कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने परसदा-केराझर वाटरफॉल और उसके आसपास के क्षेत्र में आम लोगों एवं पर्यटकों के प्रवेश पर तत्काल रोक लगाने का आदेश जारी किया है। यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत जारी किया गया है और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

सोशल मीडिया पर लाइक्स के लिए जान जोखिम में

प्रशासन के अनुसार, वाटरफॉल में कुछ युवा सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे थे। करीब 30 फीट ऊंचे झरने की फिसलन भरी चट्टानों से पानी में छलांग लगाने जैसे खतरनाक स्टंट किए जा रहे थे। ऐसी गतिविधियों से गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी।

निगरानी बढ़ाने के निर्देश

वाटरफॉल क्षेत्र को खतरनाक क्षेत्र मानते हुए प्रशासन ने आम लोगों और पर्यटकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और आदेश का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन की कार्रवाई

परसदा-केराझर वाटरफॉल में युवाओं द्वारा ऊंचाई से छलांग लगाने का मामला 6 अगस्त को दैनिक भास्कर डिजिटल की खबर के जरिए सामने आया था। खबर में वाटरफॉल की करीब 25-30 फीट ऊंचाई से युवाओं द्वारा छलांग लगाने की तस्वीरें और गतिविधियों का उल्लेख किया गया था। इसके बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा के मद्देनजर यह प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि प्रतिबंध लागू रहने के दौरान वाटरफॉल क्षेत्र में जाने से बचें और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button