रायगढ़

चोरी रायगढ़ : 48 घंटे में दो चोरी की वारदातों का खुलासा, महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, ₹2 लाख की मशरूका बरामद

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी और एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव के मार्गदर्शन में रायगढ़ पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चक्रधरनगर क्षेत्र में महज 48 घंटे के भीतर दो चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है।

महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार

चक्रधरनगर पुलिस ने एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में थाना क्षेत्र का निगरानी बदमाश शिव सारथी उर्फ शिवा सारथी भी शामिल है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने वारदात से पहले इलाके की रेकी कर सुनियोजित तरीके से चोरी को अंजाम दिया था।

₹2 लाख की मशरूका बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹63,700 नकद, सोने का टॉप्स, पीतल का लोटा, रेंजर साइकिल, चोरी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, लोहे की रॉड तथा अन्य सामान सहित करीब ₹2 लाख की मशरूका बरामद की है।

लगातार मिल रही सफलता

रायगढ़ पुलिस के अनुसार, पिछले दो दिनों में चोरी के पांच मामलों का सफल खुलासा किया जा चुका है। पुलिस ने कहा कि संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button