छत्तीसगढ़

कोरबा में श्री हनुमंत कथा का आगाज: धीरेंद्र शास्त्री के पहुंचते ही उमड़ी भारी भीड़, पांच दिन चलेगा आयोजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरबा के ढपढप गांव में पांच दिवसीय श्री हनुमंत कथा शुरू हुई, जिसमें पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कथा के साथ दिव्य दरबार भी लगेगा।

कोरबा के ग्राम ढपढप में पांच दिवसीय श्री हनुमंत कथा का शुभारंभ हुआ। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कोरबा पहुंचते ही श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कथा स्थल पर हजारों भक्तों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

मंच पर पहुंचकर शास्त्री ने छत्तीसगढ़ और कोरबा की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां का कोयला पूरे देश को रोशन करता है। उन्होंने माता सर्वमंगला को नमन करते हुए छत्तीसगढ़ महतारी का जयकारा भी लगाया। इस दौरान अपना घर सेवा आश्रम द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने इसे प्रेरणादायक बताया।

शास्त्री ने बताया कि वे एक अप्रैल तक कोरबा में रहेंगे, जहां कथा के साथ दिव्य दरबार का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। पहले दिन कथा स्थल पर आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला, जहां दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए उपस्थित रहे।

आयोजन समिति ने बताया कि ग्राम ढपढप, बांकीमोंगरा में कार्यक्रम 27 मार्च से एक अप्रैल तक पांच दिन चलेगा। कथा वाचन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, बागेश्वर धाम के मुख से होगा, जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। यह आयोजन अपना घर सेवा आश्रम द्वारा किया जा रहा है, जिसे लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। पहले दिन ही काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

28 मार्च से कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं और आने वाले दिनों में भी भारी भीड़ की संभावना है। इसे देखते हुए समिति द्वारा विशेष तैयारियां की गई हैं। आयोजन में इतनी भीड़ है कि लोगों के लिए जगह कम पड़ रही है।

वहीं, भीड़ और आयोजन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस टीम पहले से ही तैयारी में जुटी हुई है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं। 

korba

कोरबा में श्री हनुमंत कथा का आगाज

korba

उपस्थित श्रद्धालु

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button