छत्तीसगढ़

बिलासपुर में गैस संकट के बीच बड़ा फैसला, बिना कनेक्शन कार्ड भी मिलेगा 5 किलो सिलेंडर

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर । शहर में जारी गैस आपूर्ति संकट के बीच प्रशासन और गैस कंपनियों ने आम लोगों को राहत देने के लिए अहम निर्णय लिया है। अब एफटीएल, प्रवासी, श्रमिकों और विद्यार्थियों को बिना गैस कनेक्शन कार्ड के भी 5 किलो का सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

नई व्यवस्था के तहत यह छोटा सिलेंडर 564 रुपये में दिया जाएगा, जिसकी दर 112 रुपये प्रति किलो तय की गई है। इस फैसले से विशेष रूप से उन लोगों को राहत मिलेगी, जो अस्थायी रूप से शहर में रह रहे हैं और जिनके पास गैस कनेक्शन से जुड़े आवश्यक दस्तावेज नहीं हैं।

प्रशासन के अनुसार, छात्र, माइग्रेंट वर्कर्स और अन्य जरूरतमंद वर्ग इस योजना के प्रमुख लाभार्थी होंगे, जिन्हें अक्सर गैस कनेक्शन न होने के कारण परेशानी उठानी पड़ती है।

यह निर्णय कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया, जिसमें गैस वितरकों और संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि योजना का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अतिरिक्त वसूली न हो।

इच्छुक व्यक्ति नजदीकी गैस एजेंसी में जाकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। प्रशासन का मानना है कि यह पहल न केवल गैस की किल्लत को कम करने में मदद करेगी, बल्कि जरूरतमंदों को आसानी से ईंधन उपलब्ध कराने में भी सहायक साबित होगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button