
सिंहघोष/रायगढ़-09.08.26- ब्राह्मण सेवा समिति की बैठक में समिति के पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आपसी सहमति से अमित शर्मा को समिति का अध्यक्ष तथा आशीष शर्मा को सचिव चुना।
अध्यक्ष एवं सचिव के चयन पर समिति के सदस्यों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समाज की एकता, संगठन को मजबूत करने तथा समाजहित में विभिन्न गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।
नवनियुक्त अध्यक्ष अमित शर्मा एवं सचिव आशीष शर्मा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए समिति के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और समाज के हित में मिलकर कार्य करने का आश्वासन दिया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नई कार्यकारिणी से सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों को गति देने की उम्मीद जताई।








