रायगढ़

अवैध कबाड़ पर मनीष नागर की बड़ी कारवाही…। 12 चक्का ट्रक पर लोड 15 टन लोड वाहन पार्टस स्क्रेप जप्त….।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़- लॉकडाउन के बीच नगर निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा अवैधानिक गतिविधियों की सूचना पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी बीच आज दिनांक 14-05-2021 को कोतवाली टी.आई.नागर को उनके विश्वासनीय मुखबिर द्वारा सूचना दिया गया कि एक 12 चक्का ट्रक में अवैध कबाड़ का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर टीआई नागर हमराह स्टाफ के साथ उर्दना मुख्य मार्ग में नाकाबंदी कर सुबह करीब 11:00 बजे 12 चक्का वाहन ट्रक क्र CG-12 S-2649 को चेक किया गया जिसमें तिरपाल ढका हुआ था, तिरपाल को हटाकर देखने पर ट्रक में गाडियों के कटिंग पाटर्स, लोहे के प्लेट, जेक वगैरह, लोहे के स्क्रेप लोड था। वाहन का चालक मुमताज अंसारी पूछताछ में ट्रक में लोड माल को पूंजीपथरा के किसी कंपनी में खपाना बताया परन्तु कोई दस्तावेज नहीं होना बताया। लोहे के बने पाटर्स व स्क्रैप का वजन करीब 15 टन कीमती 05 लाख रूपये को मय वाहन के चोरी की मसरूका होने के संदेह पर जप्त किया गया। जप्त वाहन को मय माल पुलिस लाइन उर्दना में खडी कराया तथा वाहन चालक आरोपी मुमताज अंसारी पिता इमाम अंसारी उम्र 37 साल साकिन कोल्हवा थाना मोहम्मद गंज जिला गढवा झारखण्ड हाल मुकाम विकास नगर थाना कुसमुंडा जिला-कोरबा के विरूद्ध थाना कोतवाली में इस्तगासा क्रमांक 20 /2021 धारा 41(1-4)जाफौ/379 भादवि कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button