रायगढ़

कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने डॉ नायक के गृहग्राम नवापाली जाकर व्यक्त की शोक संवेदना…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़- प्रदेश के विख्यात जननेता,पूर्व सिंचाई मंत्री स्व.डॉ शक्रराजीत नायक को श्रधांजलि देने कलेक्टर भीम सिंह व पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार सिंह उनके गृहग्राम नवापाली(बरमकेला) पहुँचे।
कलेक्टर भीम सिंह ने कहा कि डाॅ.नायक बेहद सह्रदय और बेहतरीन व्यक्तित्व के धनी थे जनहित से जुड़े मुद्दों में वे सदा सक्रिय रहते थे। साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से उठकर छत्तीसगढ़ के सिंचाई मंत्री के रूप में उनकी जीवनयात्रा सभी के लिए प्रेरणादायी है।
उन्होंने डाॅ. नायक की आत्मा की शांति और उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि विपत्ति की इस घड़ी में पूरा जिला प्रशासन उनके साथ खड़ा है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने भी डाॅ. शक्राजीत नायक के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे सच्चे,कर्तव्यनिष्ठ और जमीन से जुड़े हुए नेता थे वे अपने क्षेत्र के विकास और गरीब,जरूरतमंदों तक जरूरी सुविधाएं पहुंचाने के लिए सदैव प्रयासरत रहे। उनके निधन से छत्तीसगढ़ को अपूरणीय क्षति हुई है।

डॉ नायक को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री उमेश पटेल, रायगढ़ के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे उधोगपति नवीन जिंदल सहित तमाम नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button