छत्तीसगढ़
जमीन बटवारे को लेकर किसान से 15 हजार की रिश्वत मांग रहा था पटवारी, ACB ने रंगें हाथो पकड़ा


CG Bemetara Patwari Rishwat Bribe Case: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में 15 रिश्वत की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। पूरा मामला साजा तहसील के डोंगीतराई क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां जमीन बंटवारे के नाम पर पटवारी ने किसान से 15 हजार की रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद किसान ने ACB से पटवारी की शिकायत की थी। इसके बाद ये एक्शन हुआ है।
बेमेतरा जिले में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। लगातार पटवारियों पर रिश्वत लेने के आरोप सामने आने से किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जमीन, नामांतरण, ऋण पुस्तिका और सीमांकन जैसे कामों के लिए अक्सर पैसे मांगने की शिकायतें सुनने को मिलती हैं। अब रांका हल्का का यह मामला सामने आने के बाद प्रशासन पर भी सख्त कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। खास बात यह है कि हाल ही में ग्राम बांसा के पटवारी पर कार्रवाई के बाद अब दूसरा मामला सामने आने से राजस्व विभाग की छवि पर भी असर पड़ रहा है।