रायगढ़

जामगांव रेलवे साइडिंग पर बड़ा हादसा…। दो माल गाड़ियां आपस में भिड़ी…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़-२८.०३.२२-रायगढ़ जिले के जामगांव रेलवे साइडिंग से रेल हादसे की एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां दो मालगाड़ीयां आपस में टकराने के बाद डिरेल हो गई है। फिलहाल रेलवे पुलिस व रेलवे प्रबंधन के मौके पर मौजूद है। राहत की बात यह है कि हादसे में जनहानि नही हुई है। घटना करीबन 4:00 बजे की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि एक ही ट्रैक पर दो मालगाड़ी आ गई जिससे यह हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार रेलवे पटरी पर कोयले से लोड एक मालगाड़ी खड़ी थी तभी पीछे से उसी ट्रैक पर सरिया लोड एक और दूसरी माल गाड़ी आ गई। और दोनों के बीच टक्कर हो गई। टकराने के बाद इंजन सहित ट्रेन के 7 बोगियां पटरी से उतर कर पलट गई। जिससे मुबई हावड़ा रेल लाइन में रेल आगमन बाधित हुआ है। रेल अधिकारियों ने राहत कार्य शुरू कर दिया है ताकि किसी तरह इस ट्रेक पर ट्रेनों का आवागमन सामान्य किया जा सके।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button