रायगढ़

“दत्तक ग्रहण” कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक के हाथों निःसन्तान दम्पति शिशु पाकर हुवे भावविभोर….।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंघघोष/रायगढ़- आज दिनांक 18.01.2021 को पुलिस अधीक्षक रायगढ़ उन्नायक सेवा समिति में आयोजित “दत्तक ग्रहण कार्यक्रम” में अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम में विशाखापट्टनम के नि:संतान दंपत्ति को मातृ नियलम पल रही 01 वर्ष की बालिका को पालन पोषण के लिए अधिकारिक तौर पर सुपुर्द किया गया है। ज्ञात हो कि "केयर पोर्टल" पर पूरे देश से शिशु प्राप्ति के लिए रजिस्ट्रेशन किया जाता है। एजेंसी द्वारा आवेदकों का पूरी तरह वेरिफिकेशन के बाद विभिन्न जिलों में उपलब्ध बच्चें जिनके पाल्य न हो उन्हें दावा आपत्ति के बाद पालन पोषण हेतु प्रदाय किया जाता है। इसी प्रक्रिया के तहत विशाखापट्टनम के नि:संतान दंपत्ति को एक माह पूर्व मातृ नियलम में पल रही बच्ची प्रदाय किए जाना सुनिश्चित हुआ था। दंपत्ति कुछ दिनों पूर्व मातृ नियलम आकर सारी औपचारिकताएं पूर्ण की गई थी। आज “दत्तक ग्रहण कार्यक्रम” में पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री संतोष सिंह के द्वारा नि:संतान दंपत्ति के सुनी गोद में शिशु दिये और शुभकामनाएं देते हुए बिटिया की अच्छी परवरिश देने को कहा। कार्यक्रम में उन्नायक सेवा समिति के अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ शंकर मोहंती, थाना प्रभारी चक्रधरनगर अभिनव कांत सिंह, डीसीबी प्रभारी उप निरीक्षक धनेश कुमार डनसेना, सिनीयर सिटीजन सेल प्रभारी प्रधान आरक्षक संदीप गायकवाड, डीसीबी प्रभारी विकास पटेल, आरक्षक प्रभात कुमार प्रधान व थाना चक्रधरनगर स्टॉफ उपस्थित थे ।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button