रायगढ़

पुलिस अधीक्षक के निर्देशो का पालन कर संक्रमण,संकट में सहयोग करने विवेक पाटले ने बढ़ाया कदम..। ऑक्सीजन रिफ्यूलिंग में सहयोग के लिए दिए 20 हजार…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़- पुलिस अधीक्षक द्वारा कोविड-19 संक्रमण संकट से निपटने हेतु हर संभव सहयोग करें निर्देशित किया गया था।जिसके पालन में जिले के छाल थाना पुलिस परिवार के द्वारा 20,000 रुपए की सहयोग राशि सी.एस.सी. छाल को ऑक्सीजन सिलेंडर रिफ्यूलिंग हेतु दिया गया। इस राशि छाल के बी.एम.ओ डॉक्टर पैकरा एवं बीडीसी संतराम की उपस्थिति में दी गई। गौरतलब हो कि जिले में बीते एक पखवाड़े से कोरोना का कहर जारी है,जिले से रोजाना एक हजार के आसपास कोरोना संक्रमित सामने आ रहे है। इस वजह से जिले के अस्पतालों में संसाधनों की व्यवस्था थोड़ी बिगड़ गई है। जिसे समाजिक सहयोग से दुरुस्त किये जाने की पहल जारी है। इस क्रम में जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार सिंह के निर्देश पर जिले भर की पुलिस अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर रही है।

छाल पुलिस परिवार के द्वारा दी गई यह सहायतार्थ राशि रायगढ़ एस.पी के द्वारा की गई पहल का हिस्सा है।।थाना प्रभारी विवेक पाटले इस तरह के सामाजिक कार्यों को लेकर हमेशा सक्रिय रहते है। कोविड 19 के पिछले दौर में उनके द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा आज भी जिला मुख्यालय में लोगो के बीच होते रहती है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button