छत्तीसगढ़

रायगढ़ : डेंगू रोकथाम के लिए नगर निगम ने शुरू किया जनजागरूकता अभियान, जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। डेंगू की रोकथाम और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रायगढ़ नगर निगम ने जनजागरूकता अभियान शुरू किया है। महापौर जीवर्धन चौहान और सभापति डिग्री लाल साहू ने महात्मा गांधी प्रतिमा चौक से डेंगू जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों और निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने पैदल मार्च कर शहरवासियों को डेंगू से बचाव के उपायों की जानकारी दी। जागरूकता रथ के माध्यम से छत्तीसगढ़ी भाषा में तैयार डेंगू जागरूकता गीत और संदेश प्रसारित किए गए।

महापौर और जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों को पंपलेट वितरित कर डेंगू के लक्षण, मच्छरों के प्रजनन स्थलों और बचाव के उपाय बताए। महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि डेंगू से बचाव केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से घर और आसपास पानी जमा नहीं होने देने तथा स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

सभापति डिग्री लाल साहू ने कूलर, गमले, पुराने टायर, पानी की टंकियों सहित अन्य पात्रों में पानी जमा नहीं होने देने की अपील की। जागरूकता रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंची।

नगर निगम के अनुसार, आगामी दिनों में जागरूकता रथ के माध्यम से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में डेंगू से बचाव और रोकथाम को लेकर जागरूकता संदेश प्रसारित किए जाएंगे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button