छत्तीसगढ़संपर्क

महिला प्रधान आरक्षक अंजू सिंह ने राजनांदगांव पुलिस का बढ़ाया मान…।राज्यस्तरीय पॉवर लिफ्टिंग में 02 गोल्ड एवं नेशनल में 01 सिल्वर मेडल जीती अंजू सिंह…।।अंजू सिंह को ‘‘छत्तीसगढ़ स्ट्रांग वुमेन’’का खिताब…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/राजनांदगांव-18.01.22- पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह द्वारा महिला प्रधान आरक्षक अंजू सिंह महिला प्रकोष्ठ राजनांदगांव को राज्यस्तरीय पॉवर लिफ्टिंग में 02 गोल्ड एवं नेशनल में 01 सिलवर मेडल के साथ छत्तीसगढ़ स्ट्रांग वुमेन का खिताब प्राप्त करने व बेहतर प्रदर्शन से राजनांदगांव पुलिस का नाम रोशन करने पर बधाई दी एवं उज्वल भविष्य की कामना की इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा एवं प्रभारी महीला प्रकोष्ठ निरीक्षक सतरूपा तारम उपस्थित रही।
ज्ञात हो दिनांक 13.12.2021 से 15.12.2021 तक दुर्ग में आयोजित राज्य स्तरीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में विजयी होने पर महिला प्रधान आरक्षक अंजू सिंह को विधायक अरूण वोरा के करकमलो से 02 गोल्ड मेडल एवं छत्तीसगढ़ स्ट्रांग वुमेन का खिताब दिया गया साथ ही दिनांक 19.12.2021 को इंदौर मध्यप्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में महिला प्रधान आरक्षक अंजू सिंह को द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर 01 सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button