रायगढ़

रायगढ़ में हनुमान जन्मोत्सव की धूम: मंदिरों में उमड़ी भीड़, भजन-कीर्तन और महाभंडारे का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर सहित ग्रामीण अंचलों के हनुमान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पूजा-अर्चना के लिए उमड़ पड़ी। इस दौरान विभिन्न मंदिर समितियों द्वारा भजन-कीर्तन, सुंदरकांड पाठ और महाभंडारे जैसे धार्मिक आयोजन किए गए।

मंदिरों में सुबह से उमड़ी भक्तों की भीड़

हनुमान जयंती के अवसर पर शहर के सुभाष चौक स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर सहित सभी प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही पूजा-पाठ का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने बजरंगबली के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

शहर के प्रमुख मंदिरों में हुए आयोजन

बुजीभवन चौक पंचमुखी हनुमान मंदिर, महिला समृद्धि बाजार, रामगुड़ीपारा, पैलेस रोड, घड़ी चौक, सत्तीगुढ़ी चौक और बेलादुला चौक सहित विभिन्न मंदिरों में पूरे दिन धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जगह-जगह भजन-कीर्तन और निशान यात्रा भी निकाली गई।

श्याम मंदिर में भव्य सुंदरकांड पाठ

श्री श्याम मंडल रायगढ़ की पहल पर संजय कॉम्प्लेक्स स्थित श्री श्याम मंदिर में विशेष आयोजन किया गया। सुबह विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शाम को संगीतमयी सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण किया गया और पूरा परिसर जय श्री राम, जय श्री श्याम और जय श्री हनुमान के जयकारों से गूंज उठा।

गली-मोहल्लों में महाभंडारे और प्रसाद वितरण

हनुमान जयंती के अवसर पर शहर के विभिन्न हिस्सों में महाभंडारा और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। कहीं हलवा-पूड़ी तो कहीं चना और मिष्ठान का भोग लगाया गया। सत्तीगुढ़ी चौक और महिला समृद्धि बाजार क्षेत्र में विशेष महाभंडारा आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

त्योहार ने बढ़ाई धार्मिक आस्था और एकता

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पूरे शहर में धार्मिक माहौल बना रहा। सुबह से लेकर देर शाम तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही, जिससे शहर भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया।


Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button