Uncategorised

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवती से शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला कापू थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वर्ष 2020 में उसकी मुलाकात आरोपी तुलसी राठिया (24 वर्ष), पिता जयपाल राठिया से एक शादी समारोह में हुई थी। उसी दौरान आरोपी ने उससे मोबाइल नंबर लेकर संपर्क शुरू किया। बातचीत का सिलसिला कुछ ही दिनों में प्रेम प्रसंग में बदल गया।

आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर पहली बार गांव के बाहर खेत में जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद लगातार कई बार युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। जब युवती ने शादी की बात दोहराई तो आरोपी टालमटोल करने लगा, जिससे परेशान होकर पीड़िता ने अंततः थाने में शिकायत दर्ज कराई।

कापू पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button