छत्तीसगढ़रायगढ़

केंद्र से मिले 3,602 करोड़, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पीएम मोदी और निर्मला सीतारमण का जताया आभार

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को कर हस्तांतरण (Tax Devolution) की राशि जारी किए जाने पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

छत्तीसगढ़ को मिली 3,602 करोड़ रुपये की अग्रिम कर हिस्सेदारी

ओपी चौधरी ने बताया कि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ सहित सभी राज्यों को कुल 1,09,019 करोड़ रुपये की कर हस्तांतरण राशि जारी की है। इसमें छत्तीसगढ़ को 3,602 करोड़ रुपये की अग्रिम कर हिस्सेदारी प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि Kar Hastantaran Chhattisgarh राज्य के लिए संजीवनी साबित होगा और विकास परियोजनाओं को गति देगा।

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास को मिलेगा बल

वित्त मंत्री ने कहा कि प्राप्त राशि से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और अधोसंरचना से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी। इससे गांव-गांव तक विकास की रफ्तार बढ़ेगी और प्रदेश के वित्तीय संसाधन अधिक मजबूत होंगे।

प्रधानमंत्री आवास और पेयजल योजनाओं पर होगा खर्च

ओपी चौधरी ने बताया कि इस राशि का उपयोग प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण सड़कों, पेयजल योजनाओं तथा युवाओं के कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में किया जाएगा, ताकि अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

डबल इंजन सरकार में विकास को प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ को लगातार प्राथमिकता मिल रही है। केंद्र सरकार की यह पहल राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि इस सहयोग से राज्य में जनहित के कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ेंगे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button