रायगढ़

67 रनों का टार्गेट 5 ओवर में हासिल, महिला क्रिकेट मैच में विजयी रही पुलिस टीम…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

“अभिव्यक्ति नारी के सम्मान की ” कैम्पेन में तीसरे दिन रामलीला मैदान में क्रिकेट मैच का आयोजन….।।

सिंहघोष/रायगढ़- पुलिस मुख्यालय नया रायपुर के निर्देशानुसार रायगढ़ पुलिस जिले में “अभिव्यक्ति नारी के सम्मान की” अभियान चला रही है। सात दिनों तक चलने वाले इस अभियान के आज तीसरे दिन शहर के रामलीला मैदान पर महिला क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया था। पुलिस महिला रक्षा टीम अभियान चलाकर महिला अस्मिता के प्रति आवाज बुलंद किया जा रहा है, जिसे छात्राओं, कामकाजी महिलाओं तथा महिला संगठनों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इसी क्रम में आज सद्भावना मैच में महिला पुलिस टीम एवं दिव्य शक्ति ग्रुप के बीच रखा गया था। टॉस जीतकर दिव्य शक्ति ग्रुप की कप्तान अंजू जोशी (जेल पहरी) द्वारा बैटिंग लिया गया, उनकी टीम में क्रिकेट व बॉस्केट बॉल की रेग्युलर प्लेयर खेल रही थी जो 10 ओव्हर के मैच में विपक्षी टीम को 67 रनो का सम्मानजनक लक्ष्य दी, जीत के लक्ष्य को महिला पुलिस की टीम के प्रतीभाशाली खिलाडियों द्वारा 5 ओव्हर में ही हासिल कर लिया गया । अब तक रामलीला मैदान में महिला पुलिस की क्रिकेट टीम #अनबिटेबल है। पुलिस टीम में टी.आई. सरोज टोप्पो,प्रधान आरक्षक मंजू मिश्रा, महिला आरक्षक जेनिपा पन्ना,अनिता बेक,रेविका कुजूर,सरिता विश्वास, प्रीति यादव शामिल थी, वहीं दिव्य शक्ति ग्रुप की टीम में अंजू जोशी,तजल्ली परवीन, निकिता मिंज,नेहा शाह,आंचल तिग्गा,किरण प्रसाद,अनुजा वाजपेयी,योगिता मिश्रा,मिताली नाग,श्रुति पांडे,अन्नता पांडे,सेजल चौहान शामिल थी। मैच में राजेश शर्मा,आंजनेय पांडेय अंपायर,हेमंत यादव मैच अधिकारी,बंटू मिश्रा स्कोरर की भूमिका में थे। मैच के आयोजन में साकेत पांडेय का सहयोग रहा,वे पूरे मैच में अपनी कमेंट्री के जरिये लोगों को अंत तक मैच में बांधे रखे थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button