रायगढ़

कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन।फ्रेण्डस कालोनी में रहने वाले 04 लोगों पर दर्ज हुआ एफ.आई.आर. ….!

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जांच में आये और लोगों पर भी हो सकती है कार्यवाही

कोतरारोड़ पुलिस ने फ्रेण्डस कालोनी को किया सील, सैम्पलिंग की कार्यवाही तेज

सिंहघोष/रायगढ़-दिनांक 26.06.2020 को थाना कोतरारोड़ अन्तर्गत फ्रेण्डस कालोनी के दो लोगों के कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर पूरे फ्रेण्डस कालोनी को कोतरारोड़ पुलिस द्वारा सील कर दिया गया । जानकारी मिली कि है कि फ्रेण्डस कालोनी में निवासरत एक परिवार के 18 लोग परिवारिक शादी में शामिल होने हैदराबाद गए थे, जहां से लौटकर आने के बाद बिना प्रशासन को सूचना दिए रह रहे थे ।परिवार के कुछ लोगों ने अपना कोराना टेस्ट कराया, जिसमें 02 लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाये गये हैं।कल दिनांक 26.06.2020 को ग्राम भगवानपुर के कोटवारिन के पुत्र विनोद कुमार चौहान द्वारा देर रात्रि थाना कोतरारोड़ में फ्रेण्डस कालोनी में निवासरत उक्त परिवार के लोगों पर कार्यवाही वास्ते आवेदन दिया गया है, आवेदन पर से परिवार के 04 लोगों पर नामजद एफ.आई.आर. की गई है,विवेचना में अन्य लोगों के नाम आने पर उन पर भी विधि अनुरूप कार्यवाही की जावेगी ।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button