8 लापरवाह वाहन चालकों को शराब पीकर,वाहन चलाना पड़ा भारी…। न्यायालय में अदा करना पड़ा 10-10 हजार रूपये का जुर्माना….।।

सिंहघोष/रायगढ़- सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन पर उप पुलिस अधीक्षक यातायात पुष्पेन्द्र बघेल के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 के समाप्ति उपरांत अभियान चलाकर शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही कर रही है। यातायात पुलिस द्वारा शराब सेवन के प्रकरणों को माननीय न्यायालय प्रस्तुत किये जाने पर प्रत्येक वाहन चालकों के विरुद्ध 10000-10000/-रू. जुमला 80,000 रूपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार यातायात पुलिस के साथ ही सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना प्रभारियों द्वारा भी कार्यवाही की जा रही है डीएसपी बघेल बताएं कि यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
इन पर हुई कार्यवाही-
1- राजपाल सिदार पिता मुनूल सिदार निवासी बोईरदादर रायगढ़
2- विनय लकड़ा पिता मंजीत लकड़ा उम्र 29 साल नयापारा रायगढ़
3- दनिश उर्फ मो. अली पिता मो. युसुफ उम्र 28 साल गोरखा रायगढ़
4- शिवनंदन पिता जोबीराम श्रीवास उम्र 43 वर्ष निवासी चांदमारी रायगढ़
5- कुमारमणी पिता बिहारू उम्र 35 साल निवासी गझउमरिया जिला रायगढ़
6- बी.के. श्रीवास्तव पिता श्री निंदेश्वरी प्रसाद 50 साल ढिमरापुर रायगढ़
7- प्रशांत बेक पिता प्रकाश बेक उम्र 29 साल निवासी अशोक विहार ढिमरापुर
8- कान्हूचरण प्रधान पिता चेरू प्रधान संजयनगर चक्रधरनगर रायगढ़