अज्ञात कारणों से युवक ने लगाई फांसी,मेडिकल कालेज की घटना

सिंहघोष/रायगढ़-22.12.21- प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के स्व.लखीराम मेमोरियल मेडिकल कालेज भवन में
एक 30 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली है।
मेडिकल कालेज प्रबन्धन ने मृतक़ का नाम अजय कुमार किरण उम्र 30 वर्ष बताया है। जो मूलतः जांजगीर-चापा जिले के धनुवाडेरा गांव आ रहने वाला था। और पिछले 5 सालों से मेडिकल कालेज में सिक्युरिटी सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। वह मेडिकल कालेज के डीन श्री लुका के आवास का देख रेख करता था। वह कल दोपहर 3 बजे तक साथी सुरक्षा गार्डों के साथ था। मृतक़ के विषय मे बताया जा रहा है कि वह काफी मिलनसार और हँसमुख व्यक्ति था। सुबह डीन आवास की साफ-सफाई करने पहुंचे लोगो ने प्रबन्धन को बताया कि-अजय का मोबाइल उठ नही रहा है व वह कमरे में आवाज देने पर भी जवाब नही देने पर हमने बालकनी में सीढ़ी लगाकर खिड़की से देखा तो अजय पंखे से लटका हुआ है।जिसपर प्रबन्धन ने सुबह 11 बजे घटना की सूचना थाना चक्रधरनगर पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मेडिकल कालेज पहुंची और मौके का जायजा लिया। साथ ही मृतक़ का बात व्यवहार जाना। पुलिस के द्वारा घटना स्थल का मौका मुआयना किए जाते समय मेडिकल कालेज के डीन और प्रबन्धन के अन्य लोग भी साथ रहे। चुकी युवक ने डीन आवास के प्रथम तल पर कमरे को अदंर से बन्द कर फाँसी लगाई है एहतियातन फेरेंसिक टीम भी जांच कर रही है अतः समाचार लिखे जाने तक मृतक़ के पास से सुसाइट नोट नही मिला है शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।












