अमित शुक्ला नेतृत्व में एक बार फिर नेतनागर क्षेत्र में शराब रेड…। 55लीटर महुवा शराब सहित आरोपी धराये…।।

सिंहघोष/रायगढ़- पुलिस चौकी प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अमित शुक्ला के नेतृत्व में जूटमिल पुलिस लगातार अवैध शराब पर कार्यवाही कर रही है। गत दिनों नेतनागर क्षेत्र में महुआ शराब पर बड़ी कार्यवाही के बाद आज दिनांक 12.03.2021 को मुखबिर सूचना पर नेतनागर क्षेत्र में एक और कारवाई की गई है। जूटमिल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की नेतनागर का *संजय गुप्ता* अवैध रूप से महुआ शराब कर्रा तालाब के पास बनाकर आसपास बेचता है । पुलिस टीम कर्रा तालाब जा रही थी, तभी रास्ते में संजय गुप्ता 10 लीटर वाली जरकिन में बिक्री के लिये महुआ शराब लेकर आता मिला, जिसे पकड़कर पूछताछ करने पर तालाब के पास और शराब छिपाकर रखना बताया । टीम मौके पर गई, जहां एक गढ्ढे में छिपाकर रखा हुआ शराब संजय लाकर पेश किया । पुलिस टीम मौके पर शराब को जप्त कर अवैध भट्टी को नष्ट किया गया । आरोपी *संजय गुप्ता पिता बलराम गुप्ता उम्र 21 वर्ष साकिन नेतनागर* के पास से 10 एवं 15 लीटर के जरकिन में रखा हुआ *कुल 55 लीटर महुआ शराब* जप्त किया गया है । चौकी जूटमिल (थाना कोतवाली) में आरोपी पर धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायलय पेश किया गया है ।












