Uncategorised

भवानी बाल विद्या मंदिर चांदमारी में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान

Advertisement

रायगढ़। नगर की संस्था भवानी बाल विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल, चांदमारी में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बी.के. प्रहराज ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मान पत्र और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य, उप प्राचार्य राज कुमार ठाकुर तथा अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व पर मार्गदर्शन दिया और उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

शिक्षक दिवस कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11वीं की छात्रा रोजी खान ने किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button