Uncategorised

किश्तवाड़ में बादल फटा, कई घर क्षतिग्रस्त; बचाव अभियान जारी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के पदर उपखंड स्थित चिशोती गांव में बुधवार को बादल फटने की घटना हुई, जिससे अचानक बाढ़ आ गई। यह क्षेत्र मचैल माता यात्रा मार्ग पर स्थित है। घटना में जान-माल की क्षति की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अचानक आई बाढ़ से गांव के कई घरों को नुकसान पहुंचा है। साथ ही, दो पुल—लकड़ी का पुल और पीएमजीएसवाई पुल—भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें तुरंत राहत और बचाव कार्य में जुट गई हैं।

किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में लगातार नजर रखी जा रही है और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। वहीं, विपक्ष के नेता सुनील कुमार शर्मा और स्थानीय विधायक ने मौके का दौरा कर राहत कार्यों की निगरानी की।

प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि हालात पर पूरी तरह नजर रखी जा रही है और प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।



Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button