जल,जंगल,जमीन की लड़ाई में 30 घंटे से सड़क पर बैठे ग्रामीण..। कलेक्टर को नहीं है समय मिलने का, मुख्यमंत्री साय,सांसद राठिया,विधायक चौधरी के खिलाफ बढ़ रहा है आक्रोश..।।

सिंहघोष/रायगढ़-07.11.25- तिरंगा में प्रस्तावित जनसुनवाई जो की 11 तारीख को होनी है उसको निरस्त करने की मांग को लेकर धर्मजगड़ के विधायक सहित ग्रामीण विगत 30 घंटे से कलेक्टर के सामने में सड़क पर बैठे हैं।ग्रामीणों की मांग है कि 11 तारीख को होने वाली जनसुनवाई तत्काल प्रभाव से निरस्त की जाए।
वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन कुछ भी निर्णय लेने की स्थिति में नहीं नजर आ रहा है। जिस वजह से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,पर्यावरण मंत्री व विधायक ओपी चौधरी के मुरादाबाद के नारे से पूरा माहौल गूंज रहा है।
वर्तमान स्थिति है कि 30 घंटे से ग्रामीण सड़क पर बैठे हुए हैं जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिलाएं व छोटे बच्चे भी शामिल हैं लेकिन अपनी मांगों को लेकर ग्रामीण इतने अधिक है कि किसी भी स्थिति में धरना स्थल से उठने को तैयार नहीं है उनका सीधा कहना है की आरक्षित जंगल की जमीन को अदानी,अंबुजा को ना दिया जाए इस बीच कुछ प्रशासनिक अधिकारी अधिकारियों ने भी मामले के पटाखे की कोशिश की लेकिन लिखित आश्वासन पर ही आंदोलन खत्म करने की बात ग्रामीण लगातार कह रहे हैं जिस पर प्रशासन वर्तमान स्थिति में मौन नजर आ रहा है ग्रामीणों का कहना है कि हम किसी भी दबाव पर अदानी को अपने क्षेत्र में घुसने नहीं देंगे।












