रायगढ़

श्याम पेट्रोल पंप के पीछे कांदाजोर नाले पर कब्जा कर हो रहा करोड़ों का खेला…। वार्ड पार्षद भी कर चुके हैं आयुक्त से शिकायत…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़-11.11.12- शहर के इंदिरा नगर स्थित कांड जो नाले पर अवैध कब्जा का सिलसिला लगातार जारी है जिसमें शहर के माफियाओं की कितनी नजर लगा रखी है वर्तमान स्थिति में नल की चौड़ाई 15 से 20 फीट ही रह गई है। जिस से आने वाले समय पर होने वाले बरसात का पानी लोगों के घर पर घुसेगा।

श्याम पेट्रोल पंप के पीछे Dcot गली मे बन रहे नए मकानों के मालिकों पर नाले पर अतिक्रमण करने का आरोप लगा है। आरोप है कि मकान मालिकों ने नाले के ऊपर ही अपने घरों की बाउंड्रीवॉल खड़ी कर दी हैं।

इस मामले को लेकर इंदिरा नगर के पार्षद आरिफ हुसैन ने नगर निगम आयुक्त के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। पार्षद ने चिंता जताई है कि नाले पर इस तरह बड़ी दीवारें बनने से नाले का रास्ता अवरुद्ध हो गया है आने वाले बरसात के मौसम में जब पानी की अधिक मात्रा होगी तो यह पानी नाले से बाहर निकल कर इलाके के निवासियों के घरों में घुस सकता है,जिससे बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने का खतरा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि अतिक्रमण के चलते नाले का प्राकृतिक प्रवाह बाधित हुआ है। उन्होंने नगर निगम से तत्काल कार्रवाई करके नाले को अतिक्रमण मुक्त कराने और बनाई गई अवैध दीवारों को गिराने की मांग की है।

वही इस मामले की ग्राउंड रिपोर्टिंग करने गए हमारे रिपोर्टर से मिली जानकारी के अनुसार इसमें कुछ लोगों द्वारा अवैध प्लॉट काटकर बेचा जा रहा है। शेष क्रमशः….

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button